Breaking News

एक प्रयास मंच के द्वारा छठ पूजा को लेकर छठ व्रती के बीच छठ पूजा समाग्री वितरण…

दिनांक-15.11.2023 को एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी बहलखाना रोड स्थित एक प्रयास मंच कार्यालय में छठ व्रतीं के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया .मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि एक प्रयास मंच के द्वारा शहर मे शिक्षा जागरुकता के साथ अन्य समाजिक कार्य भी किया जाता है अभी लोक आस्था का महापर्व डाला छठ यानी छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है सभी लोग तैयारी करने में लगे हैं इसी को देखते हुए एक प्रयास मंच के द्वारा गरीब व जरूरतमंद छठ व्रतीं के बीच छठ पूजा सामग्री नारियल,डाला सुप, अगरबती,वितरण कर सहयोग किया गया ताकि ये भी लोग अपने परिवार के साथ खुशी से छठ पूजा मना सकें .साथ ही मै संजय रजक और अपने मंच के माध्यम से आप सभी लोगो से निवेदन है कि आप भी अपने आस पास ऐसे गरीब व जरूरतमंद लोगों आगे आकर मदद करे ताकि ये भी लोग अपने परिवार के साथ खुशी से छठ पूजा का त्यौहार मना सके और आप आपका भी त्यौहार खुशी से मने.कार्यक्रम में राहुल,सोनू मसीह, मंजु देवी, सुनीता देवी, रानी देवी, रीता देवी, बेबी देवी, सीमा देवी, किरण देवी,संजय रजक उपस्तिथ थे .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.