भारत-नेपाल सीमा के रास्ते से दो पाकिस्तानी नागरिक इंडिया में प्रवेश कर रहे थे। सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन ने पानी टंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने दैनिक जांच के दौरान एक महिला और एक बच्चे को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों ने अपना नाम शाइस्ता हनीफ(62) और आर्यन(11) बताया है। महिला के पति का नाम मोहम्मद हनीफ है। महिला साकिन-गहनमार स्ट्रीट, सराफा बाजार, करांची, पाकिस्तान की रहने वाली है।





Leave a Reply