Breaking News

घर में चावल नहीं… 10 फीट लंबे किंग कोबारा को मा’रकर खा गए लोग, अरुणाचल सरकार ने कहा राशन की कमी नहीं…

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन में लोगों का काफी परेशानियों का सामा करना पड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन और नकद सहायता देने का वादा और दावा कर रही हैं, लेकिन इस बीच अरुणाचल प्रदेश से आई एक खबर ने चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि घर में राशन नहीं होने की वजह से कुछ लोग एक 10 फीट से अधिक लंबे कोबरा को मारकर खा गए। हालांकि सरकार ने राशन की कमी की बात को खारिज किया है।

क्या दिखाया गया है वीडियो में?
वीडियो में तीन लड़के कंधे पर एक मरे हुए कोबरा को लटकाए खड़े हैं। इसमें से एक ने मास्क भी लगाया हुआ है। वे बताते हैं कि कोबरा को उन्होंने जंगल से पकड़ा है। घर में सब्जी या चावल नहीं है, हम भूखे-प्यासे हैं, इसलिए अब इस सांप को खाएंगे।

सरकार ने किया खंडन
हालांकि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने इस दावे को खारिज किया है और कहा है कि राज्य में चावल की कोई कमी नहीं है।  सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘राज्य में हर जगह कम से कम तीन महीने का स्टॉक है और जिनी आजीविका चली गई है उन्हें मुफ्त राशन दिया जा रहा है। करीब 20 हजार लोगों को मुफ्त राशन दिया जा चुका है।’

सांप खाने वालों के खिलाफ केस दर्ज
सरकार की ओर से कहा गया है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और वे फरार हैं। इस कानून के तहत किंग कोबरा संरक्षित है। किंग कोबरा को मारने पर गैर जमानती धाराओं में जेल भेजा जा सकता है। अरुणाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में दुर्लभ सांप और अन्य वन्य प्राणी पाए जाते हैं।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.