Breaking NewsMAHARASHTRA

रिश्तेदार कराना चाहता था महिला की दूसरी शादी, मां के गर्भ में ही कर दिया बच्चे का सौदा…

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक स’नसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी एक रिश्तेदार गर्भवती महिला के अजन्मे बच्चे को बेचने की कथित कोशिश में हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला सात महीने की गर्भवती है और कुछ समय पहले अपने पति से अलग हुई है। इसके बाद वह आ’रोपी शिवशंकर तगाड़े रंजनगांव शेनपुंजी का रहने वाला है उसने महिला की दूसरी शादी की योजना बनाई।

वह चाहता था उसकी रिश्तेदार दूसरी शादी कर ले लेकिन इससे पहले शिवशंकर को पता चला कि उसकी रिश्तेदार सात महीने की गर्भवती है। इसके बाद उसने एक प्लान बनाया कि पैदा होते ही बच्चे को बेच देगा और उसके बाद महिला की दूसरी शादी करवाएगा। इसके लिए उसने बच्चे को खरीदने के लिए खरीदार शुरू कर दिए।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे की इच्छा रखने वाले लोगों से फेसबुक के जरिए संपर्क भी किया था। इस दौरान महिला एवं बाल कल्याण विभाग को इस संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पुलिस ने अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश को नाकाम कर दिया और तगाड़े को हिरासत में ले लिया।

आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.