BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

लॉकडाउन में श’राब के नशे में चूर थे BDO साहब, पुलिस ने सरकारी आवास से किया गि’रफ्तार…

DARBHANGA:  इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है. श’राब के नशे में चूर बीडीओ को पुलिस ने गिर”फ्तार कर लिया है. बीडीओ अपने सरकारी आवास पर ही शरा”ब की महफिल जमाए हुए थे.

सरकारी आवास से हुई गिर’फ्तारी

बताया जा रहा है कि कुशेश्वर स्थान के बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद अपने सरकारी आवास पर ही शराब पी रहे थे.  इस दौरान पुलिस ने की यह का’र्रवाई की है. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह कुशेश्वर प्रखंड में तैनात हैं. बीडीओ की गिर”फ्तारी की पुष्टि एसएसपी बाबू राम ने कर दी है.

लॉकडाउन के कारण हजारों लोग परे’शान है. लेकिन बीडीओ साहब अपने क्षेत्र की जनता की चिंता छोड़ शराब पी रहे थे. बीडीओ ने श’राबबंदी कानून की ध’ज्जियां उड़ाकर रख दी है. सवाल उठ रहा है कि जब बिहार में श’राबबंदी है तो बीडीओ साहब के पास कैसे श’राब पहुंचा.  वह शराब कहां से खरीदते थे, क्या उनको कोई शराब की होम डिलेवरी करता था. या शराब माफियाओं से उनका संबंध है इन सभी सवालों का जवाब बीडीओ को देना होगा. यही नहीं इन सारे सवालों का हल अब पुलिस को करना होगा. तब पता चलेगा की बीडीओ के पास कैसे शराब पहुंचता था

Input: First Bihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.