Breaking NewsUTTAR PRADESH

कोरोना की वजह से पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, लॉकडाउन का पालन करने की अपील की…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे. पिता के निधन पर सीएम योगी ने एक खत लिखा. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामा’री कोरोना वायरस के खि’लाफ जारी ल’ड़ाई के कारण मैं अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा. लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ जाऊंगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने खत में लिखा, ‘पिताजी के कैलाशवाली होने पर मुझे भारी दु’ख और शोक है. वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं. जीवन में ईमानदारी, क’ठोर परिश्रम और निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया. अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी.

आगे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने का कर्तव्यबोध के कारण मैं अंतिम दर्शन न कर सका. कल 21 अप्रैल को लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा.’

लोगों से अपील करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार में रहें. पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.