रायसेन: कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां एक तरफ प्रशासन के सभी कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में रायसेन जिले की बरेली तहसील में 3 पटवारी भारी मात्रा में शरा’ब की जमाखोरी करते हुए नजर आए. जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.इन तीनों पटवारियों का शरा’ब की बोतलों को हाथ लिए हुए फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन के लोग चौंक गए. वायरल हुई फोटो में इन पटवारियों के पास भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी दिख रही हैं. 25 मार्च को शुरू हुए लॉकडाउन के बाद से शराब की दुकानें बंद हैं तो इनके पास इतनी शराब कहां से आईं.

बता दें कि पटवारियों के इस कुकृत्य पर कार्रवाई करते हुए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ब्रजेन्द्र रावत ने तीनों पटवारियों को सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले उन्होंने तहसीलदार से जांच करवाकर कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी थी.गौरतलब है कि इन पटवारियों को अपने हल्के में फंसे लोगों के भोजन-पानी की व्यवस्था करने में जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन ये तीनों पटवारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ना करके श’राब इकट्ठा करने में लगे हुए पाए गए. तीन पटवारी जो सस्पेंड हुए हैं इनमें अजय धाकड़ पटवारी जो हल्का नम्वर 8 खेरबाड़ा का पटवारी है. वहीं दूसरा धर्मेंद्र मेहरा है जो बाग पिपरिया भोडिया कला हल्का नम्वर 54 और 45 का पटवारी है. तीसरा दया राम अरमा मांगरोल है. जो 53 ,54 हल्का का पटवारी है.
Input: ZeeNews



Leave a Reply