BIHARBreaking NewsSTATE

लॉकडाउन में मिले छूट पर DGP ने चेताया, बोलें- बिना काम सड़क पर निकले तो जेल में डाल देंगे…

लॉक डाउन में मिले छूट पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने लोगों को पहले ही वार्निंग दे दी है. डीजीपी ने साफ कर दिया है कि छूट सिर्फ जरूरी सेवाओं को लेकर दी गई है. अगर इसका गलत इस्तेमाल किया गया तो ऐसे लोगों पर कड़ी का’र्रवाई की जाएगी.

डीजीपी ने कहा कि आज से जो कुछ जरूरी और सरकारी कार्यालय खुले हैं तो यह न समझे कि लॉकडाउन खत्म हो गया है. लॉकडाउन पूर्ण रूप से 3 मई तक हैं और लॉकडाउन रहेगा. बेजवह घूमने वाले पकड़े जाएंगे तो केस दर्ज होगा और वो जेल भी जाएंगे.

उन्होंने आगे कहा है कि बिहार पुलिस मुश्किल घड़ी में डंडे सिर्फ नहीं चलाती है. संकट के समय में उनकी सेवा कर दिल जीतने का काम कर रहे हैं. बच्चों के जन्मदिन पर केक दे रहे हैं  लोगों को खून दान भी कर रहे हैं. लेकिन लॉकडाउन तो’ड़ने वाले मनचलों और लफंगे पर स’ख्ती जरूरी है.

बिहार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी नेे कहा कि जो गलती करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. बिहार के मुख्यमंत्री सुशासन को जानते हैं. यहां पर पद को नहीं सिर्फ दोषी को पहचाना जाता है. लॉकडाउन है तो सबके लिए हैं चाहे वह कोई भी पदाधिकारी कितने बड़े पद पर क्यों ना हो जिम्मेदाराना हरकत करेगा तो यह ब’र्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.