BIHARBreaking NewsJEHANABADSTATEUncategorized

बिहार: जहानाबाद में भूख से बेहाल ब’च्चे खाते हैं मेंढक, सोशल मीडिया पर हुआ Viral, जानें इस वीडियो की सच्चाई…

रविवार को सोशल मीडिया में बच्चों द्वारा गंदे पानी से मेंढक निकाल कर खाने के वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इसे शरारती तत्वों की साजिश बताया है। डीएम नवीन कुमार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में दिख रहे बच्चे और महिला ने यह बयान दिया है कि बच्चे भोजन की कमी से मेंढक पकड़कर खा रहे हैं।

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ के रामगढ़ मोहल्ले में बच्चे गंदे पानी से मेंढक पकड़कर खा रहे हैं। कोई इन बच्चों से पूछ रहा है कि मेंढ़क क्यों पकड़ रहे? इसका क्या करोगे? बच्चे पूछनेवालों को बता रहे हैं कि घर में चार दिनों से खाना नहीं है, मेंढक ही खाते हैं। भूख से बुरा हाल है हमारा।

मेंढक पकड़ कर बच्चों द्वारा खाये जाने की खबर की पड़ताल की जांच में पता चला कि उनके घर में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहले से ही उपलब्ध है। कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने मेंढक खाते हुए बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर @DMJehanabad की छवि धूमिल करने की कोशिश की।

इस घटना की तस्वीर और खबर को रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि मा. मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, शर्म को भी शर्म आ जाए ऐसा दृश्य देखकर, लेकिन पता नहीं आपको दया क्यों नही आती ! कुछ तो कीजिए सर जी।
वहीं इस तस्वीर और वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन का कहना है कि वीडियो देखकर पता चलता है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा इसकी रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन की छवि धूमिल किए जाने की कोशिश की जा रही है।
डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा संज्ञान में लिया गया और उस स्थान पर जाकर निरीक्षण किया गया। जिस महिला ने यह बयान दिया है कि बच्चे भोजन न होने से मेंढक खा रहे हैं उसके घर में छापेमारी की गई। छापेमारी में उसके घर में पर्याप्त मात्रा में  चावल, आटा तथा दाल आदि खाद्यान्न सामग्री मिली है।

प्रशासन का कहना है कि बच्चों ने कहा कि वे लोग प्रतिदिन कम्युनिटी किचेन में जाकर सुबह-शाम खाना खा रहे हैं। कुछ लोग साजिश के तहत इस प्रकार का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.