Breaking News

बिहार के इन 9 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी, जानें पटना में कैसा रहेगा मौसम?

पटना: पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज गुरुवार (21 सितंबर) को बिहार के नौ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे प्रदेश में बादलों की सक्रियता बढ़ी है. इससे बारिश के आसार बने हैं. आज जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है उनमें सुपौल, अररिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, किशनगंज, पूर्णिया, जमुई और मधेपुरा शामिल हैं.

इन जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजधानी के मौसम की बात करें तो पटना समेत शेष भागों में हल्की वर्षा के आसार हैं. प्रदेश के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात एवं मेघ गर्जन की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.