Breaking News

राबड़ी आवास में हुआ लौंडा नाच, लालू यादव.. तेजप्रताप समेत कई RJD नेता रहे मौजूद..

पटना: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ‘लौंडा डांस’ देखते हुए नजर आ रहे हैं. लालू के साथ उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद हैं. इस दौरान RJD के कई विधायक भी ‘लौंडा डांस’ देखने में शामिल रहे. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए लालू यादव और उनके करीबी लोग आए थे. 

जानकारी के मुताबिक, वीडियो 19 सितंबर की रात का है, जब राबड़ी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बिहार में ‘लौंडा डांस’ काफी फेमस है. ऐसे में इस कार्यक्रम में लालू के साथ उनके बड़े बेटे तेजप्रताप भी शामिल हुए थे. RJD के और भी नेताओं और विधायकों ने इसमें शिरकत की थी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सामने एक छोटा सा मंच लगा था जिसपर ‘लौंडा डांस’ हो रहा है. नीचे कुर्सियों पर तमाम लोग बैठे हुए हैं. हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों को लालू यादव पर कटाक्ष करने का मौका मिल गया. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.