पटना: नीतीश सरकार में SC-ST कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को सबसे बड़ा सनातन विरोधी करार दिया है और कहा है कि प्रधानंत्री झूठे सनातनी होने का ढोंग करते हैं।
मंत्री रत्नेश सदा ने पीएम मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि वे सबसे झूठे सनातनी होने का ढोंग करते हैं। अपनी मां के निधन पर उन्होंने बाल तक नहीं मुंडवाया और दूसरे को नसीहत देते है।
वहीं, महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि वे सिर्फ महिलाओं का वोट लेने की फिराक में हैं लेकिन उनकी ये चाहत पूरी नहीं होने वाली। इस बार मोदी जी की विदाई तय है। इस मर्तबा बिहार की जनता अच्छा सबक सिखाएगी।
मंत्री रत्नेश सदा ने प्रधानमंत्री के क्रियाकलापों पर बरसते हुए कहा कि जब इनको कुछ फायदा नहीं मिलता है तो वे तरह-तरह का हथकंडा अपनाने लगते हैं। ये भी एक जुमला है, जिसको लागू नहीं किया जाएगा।





Comment here