16 सितंबर यानी कल अमित शाह सीमांचल के दौरे पर थे। गृह मंत्री लालू-नीतीश को निशाने पर ले रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस दिन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पटना के एक होटल में राजस्थानी भोजन का आनंद ले रहे थे। लालू काले रंग के हाफ टी शर्ट में थे। सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव ने यह फोटो शेयर किया है। पोस्ट में उनके साथ तेजप्रताप यादव कुर्ता-पायजमा और हरी टोपी में हैं। शेयर किए गए फोटो में दोनों की टेबल पर थाली तो लगी है, पर व्यंंजन नहीं दिख रहा।

शिवानंद तिवारी के साथ निकले थे लालू यादव
“देर शाम कहीं निकल पड़ते हैं लालू”
लालू यादव इन दिनों शाम के समय कई बार पटना में अपनी गाड़ी से घूमते देखे जा रहे हैं। एक दिन पहले वो आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के साथ निकले थे। कुछ दिन पहले लालू मरीन ड्राइव पर भी गए थे और वहां कुल्फी का मजा लिया था।

तेजप्रताप यादव के पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं फॉलोवर्स
“होटल का खाना न खिलाएं, किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है”
तेजप्रताप यादव ने जब सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया तो लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अंजना ने लिखा है- ‘भाई… साहब अपने पिता जी का ध्यान रखें। कुछ ही महीने हुए हैं किडनी ट्रांसप्लांट हुए। होटलों के खानों से परहेज करें। हो सके तो हमेशा के लिए बाहर का खाना छोड़ दें।’ कई लोग चारा घोटाले की भी याद दिला रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है- ‘देश का हर नागरिक सतर्क हो जाए भाजपा लोकतंत्र को मिटना चाहती है।’ भाजपा एड़ी-चोटी का लगा चुकी जोर फिर भी लालू जी के हौसले को ना सकी तोड़।’ आगे लिखा-‘ लालू जी एक्टिव होते हैं तो तड़ीपार बेचैन होने लगते हैं।’





Leave a Reply