Uncategorized

राजगीर में आज दोपहर से बंद रहेगा रोपवे:विश्वकर्मा पूजा को लेकर लिया गया निर्णय, रोजाना पहुंच रहे 1500 से 1800 पर्यटक

राजगीर में विश्व शांति स्तूप तक जाने वाला रोपवे विश्वकर्मा पूजा को लेकर रविवार को दोपहर तक ही चलाया जायेगा। दोपहर बाद केविन और सिंगल सीटर रोपवे का परिचालन बन्द कर दिया जायेगा।

रोपवे के प्रबंधक दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को विश्वकर्मा पूजा है। हर साल की तरह इस साल भी रोपवे पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की व्यवस्था की गयी है। दोपहर तक रोपवे का परिचालन करने के बाद दोनों रोपवे की विशेष साफ सफाई और धुलाई की जायेगी। दोपहर बाद रोपवे पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर रोपवे की सफाई के बाद सजाने संवारने का काम भी किया जायेगा। इस पूजा समारोह में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कर्मियों के अलावे राजगीर के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। रोपवे परिसर की भी विशेष साफ सफाई कराई गई है।

विश्व शांति स्तूप तक जाने के लिए पर्यटक रोपवे का सहारा लेते हैं। रोजाना करीब 15 सौ से 18 सौ पर्यटक केविन एवं सिंगल सीटर रोपवे का लुफ्त उठा रहा हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.