Breaking News

बेतिया में बैंक से 8.77 लाख रुपए की लू’ट:फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में कलेक्शन का पैसा ले गए लुटेरे

बेतिया में बदमाशों ने फाइनेंस बैंक में लूट की है। घटना नरकटियागंज नगर के हरदिया चौक स्थित फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की है। जहां मंगलवार की देर रात हथियार बंद दो बाइक सवार चार अपराधियों ने 8 लाख 76 हजार 890 रुपए की लूट की और फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

सूचना के बाद एसपी डी अमरकेश, नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार, शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बैंककर्मी कार्य कर रहे थे

मंगलवार की देर रात तक बैंक खुला था और बैंक कर्मी काम कर रहे थे। इसी बीच करीब बदमाश हथियार के साथ बैंक में घुसे और लूट पाट शुरू कर दी। बदमाश कलेक्शन का 8.77 लाख रुपया लेकर चलते बने। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि लूट मामले में बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों को चिह्नित कर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैंक लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन्होंने ही घटना को अंजाम दिए हैं। फिलहाल इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.