Breaking News

बकाया है तो हो जाइए अलर्ट:आज से बनेगा बिजली बिल

तकरीबन डेढ़ माह बाद बुधवार से शहरी क्षेत्र में बिजली बिलिंग की प्रक्रिया शुरू हाे जाएगी। इस दिन माड़ीपुर व एमआईटी से जुड़े इलाके का बिजली बिल जारी हाेगा। एक सप्ताह का समय डिफरमेंट राशि जमा करने के लिए उपभाेक्ताओ काे एनबीपीडीसीएल की ओर से मिलेगा। 20 सितंबर तक डिफरमेंट की राशि जमा नहीं करने पर एक सप्ताह बाद माड़ीपुर व एमआईटी से जुड़े उपभाेक्ताओ की बिजली गुल हाे जाएगी। बिलिंग शेड्यूल के मुताबिक चंदवारा व मिस्काॅट सेक्शन की बिलिंग गुरुवार काे हाेगी। इसलिए चंदवारा व मिस्काॅट सेक्शन से जुड़े उपभाेक्ताओ काे डिफरमेंट की राशि 21 सितंबर तक जमा करनी हाेगी।

21 सितंबर तक जिन उपभाेक्ताओ की ओर से डिफरमेंट की राशि नहीं जमा की जाएगी, उन सभी के घराें की बिजली 22 सितंबर काे गुल हाे जाएगी। वहीं, सरैयागंज व कल्याणी सेक्शन के उपभाेक्ताओ द्वारा डिफरमेंट राशि जमा नहीं करने पर 25 सितंबर काे बिजली कटेगी। बता दें कि पिछली बार बड़ी संख्या में डिफरमेंट राशि की वजह से लाेगाें के घर की बिजली गुल हाेने के बाद शहर में भारी बवाल व ताेड़फाेड़ हुआ था। इसको लेकर चार-पांच दिनों तक शहर के अलग-अलग बिजली कार्यालयों में जमकर बवाल हुआ था। इधर, एनबीपीडीसीएल का कहना है कि कई तरह की सुविधा उपभाेक्ताओ काे मिल रही है। इसकी वजह से पहले की तरह अब स्थिति नहीं बनेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.