Breaking News

किन्नरों का 11 दिवसीय सम्मेलन:देश में अमन-चैन के लिए निकाला कलश जुलूस

गया जिले के मानपुर प्रखंड के एक निजी स्थान में चल रहे 11 दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन के 9वें दिन पूरे गाजे- बाजे ढोल नगाड़े के साथ किन्नर समुदाय ने शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा में किन्नरों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर नृत्य कर राहगीरों का मन मोह रही थी ।सिर पर स्वर्ण कलश धारण किए किन्नरों को पूरे विधि विधान के साथ मंदिर लाया गया। रथ पर शारदा गुरु,ललन नाईक,इकबाल नाईक सहित पांच किन्नर सवार थीं। किन्नरों का यह जुलूस मानपुर प्रखंड के मुफस्सिल मोड़ के पास देवी स्थान पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गरीबों को दान भी किया।

पूजा करती किन्नर

पूजा करती किन्नर

इस संबंध में राजधानी पटना से आई कोमल किन्नर ने कहा कि हमलोगों का 11 दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन गया में चल रहा है,जिसका आज नौवां दिन है। हमलोग बहन -बेटी,मां -बेटी का रिश्ता आपस में बनाए हैं।उन्होंने कहा कि विशेष पूजा कार्यक्रम में समस्त प्राणियों के सुखी एवं बिहार के सलामती और खुशहाली की दुआ मांग रही हूं। मेरा बिहार तरक्की करें और विकास के रास्ते पर चले। शोभा यात्रा में पटना की कोमल किन्नर, गया की पूजा किन्नर,चंचल किन्नर, नीतू किन्नर जयपुर की काजल किन्नर, सदाबहार किन्नर संघ के अध्यक्ष सुरेश किन्नर रेखा किन्नर सहित बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए किन्नरों ने हिस्सा लिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.