Breaking News

मोतिहारी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, PFI का राज्य सचिव रियाज गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार फुलवारी टेरर मॉडल के बाद इसका नाम सामने आया था, इसके बाद इस पर जांच एजेंसियों की नजर थी. रियाज की गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दी गई है.

मोतिहारी: काफी समय से फरार चल रहे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI ) के राज्य सचिव और एनआईए का वांछित रियाज मारुफ उर्फ बब्लू को शनिवार को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रियाज की गिरफ्तारी की पुष्टि पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी चकिया के सुभाष चौक से की गई है. पुलिस फिलहाल उससे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार रियाज मारुफ चकिया के सुभाष चौक पर मछली खरीदने गया था. इसकी गुप्त सूचना एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली. एसपी ने तत्काल चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह और चकिया पुलिस को अलर्ट करते हुए निर्देश दिए. चकिया डीएसपी और स्थानीय थाना की पुलिस ने सादी वर्दी में सुभाष चौक से रियाज मारुफ उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.