Breaking News

मुजफ्फरपुर में गैस गोडाउन में लू’ट, CCTV में वार’दात कैद:7 अप’राधियों ने हथि’यार के बल पर कर्मियों को बनाया बंधक

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक गैस गोडाउन को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने गोडाउन में मौजूद कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया फिर 2 लाख नगद लेकर फरार हो गए। वहीं, यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मामले जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।

छानबीन करती पुलिस

बता दें कि शुक्रवार को जिले के सदर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव स्थित गैस गोडाउन में अपराधी पहुंचे। करीब 7 से 8 अपराधी गैस गोडाउन पहुंचे। सभी हथियार से लैस थे। गोडाउन पर मौजूद कर्मी को बातों में उलझा कर सभी अंदर घुस गए। परिसर में मौजूद सभी कर्मियों को हथियार के बल पर 3 को बंधक बना लिया। उसके बाद 2 लाख रुपया लूट कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

मौके पर लोगो की भीड़

मौके पर लोगो की भीड़

कर्मियों के साथ किया मारपीट

वहां मौजूद एक कर्मी ने बताया कि कल दो लड़के आए बोले की गैस लेना है। मैंने जब उनसे उनका कार्ड मांगे, तो कहने लगे कि भूल गया हूं। बाद में मैंने कंज्यूमर नंबर मांगा, तो उसका आए दूसरे लड़के ने हथियार निकाल लिया और कहा कि देख रहा है, इसी से गोली मार देंगे। उसके बाद हथियार के बल पर मुझे अंदर ले आए। हम लोग तीन लोग थे। सभी को एक कमरा में बंद कर दिया। यहां से दो लाख रुपया लूट कर ले गया। हमलोग के साथ मारपीट भी किया है। सभी के पास हथियार था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.