Breaking News

पटना यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन 2023:नामांकन लेने का आज आखिरी मौका

पटना विश्वविद्यालय स्नातकोतर रेगुलर कोर्स की तीसरे मेरिट लिस्ट व स्नातकोतर वोकेशनल कोर्स की दूसरी मेरिट लिस्ट में अंकित छात्रों के पास नामांकन करने का आज आखिरी मौका है। मेरिट लिस्ट में अंकित छात्र आज यानी की शनिवार को शाम 4 बजे तक अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने संबंधित विभाग में पहुंचकर नामांकन ले सकते है। वहीं, छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाईट http://www.pup.ac.in पर जाकर अपने लॉग इन आइडी पासवर्ड से मेरिट लिस्ट देख सकते है।

क्या हैं प्रक्रिया:
पीजी रेगुलर की तीसरे मेरिट लिस्ट व पीजी वोकेशनल की दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन आवेदकों का नाम अंकित है, वैसे आवेदकों को अपने लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड की मदद से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आवेदक को ऑनलाइन काउन्सलिंग/एडमिशन फीस जमा करना होगा। फिर पेमेंट स्लिप, एप्लीकेशन फॉर्म, अपना सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स, सभी डाक्यूमेंट्स का फोटोकॉपी एवं 4 पासपोर्ट साइज का अपना फोटो के साथ विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में पहुंचकर नामांकन कराना होगा।

सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएगी नामांकन प्रक्रिया
मेरिट लिस्ट में अंकित छात्र आज सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक महाविद्यालय में नामांकन/काउन्सलिंग करवा सकते है। जो आवेदक निर्धारित समय पर नामांकन नहीं कराएंगे, वैसे आवेदकों की दावेदारी समाप्त हो जाएगी। इसलिए जिन छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम अंकित है और उन्हें पटना विश्वविद्यालय में नामांकन लेनी है वैसे छात्र ससमय संबंधित विभाग में जाकर अपना नामांकन करवा लें

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.