Breaking News

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बेगूसराय का शातिर गिरफ्तार:ट्रेनों में करता था चोरी

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय से मुजफ्फरपुर के बीच में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। फिर, बड़े आराम से ट्रेन पकड़कर वापस चला जाता था। इसी दौरान यूटीएस हॉल से रेल पुलिस ने शातिर को चोरी के पांच मोबाइल और एक ब्लेड के साथ पकड़ा है। वह काउंटर नंबर तीन में कतार में खड़ा था और बिना मतलब लाइन में खड़े लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर रहा था। बरामद मोबाइल किसका है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी युवक बेगूसराय का ही रहने वाला है।

गिरफ्तार शातिर

जमादार प्रवीण कुमार के बयान पर गिरफ्तार युवक बेगूसराय के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी संतोष दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसे शनिवार को रेल कोर्ट सोनपुर में पेश किया जायेगा। इसकी पुष्टि रेल थाना प्रभारी किंग कुंदन ने की है।

बताया जाता है कि संतोष बेगूसराय से मुजफ्फरपुर आकर मोबाइल चोरी करता है। इसके बाद वह पुन: समस्तीपुर होते हुए बेगूसराय वापस लौट जाता था। समस्तीपुर और बेगूसराय इलाके में चोरी के मोबाइल को बेचता है। संतोष ने पुलिस को दुकानदार के नाम की जानकारी दी है। समस्तीपुर व बेगूसराय रेल थाना को इसकी सूचना दी गयी है।

प्लेटफॉर्म पर चला तलाशी अभियान

रेल थाना प्रभारी किंग कुंदन के नेतृत्व में जंक्शन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक से पांच तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्धों की जमकर क्लास लगायी गयी। प्लेटफॉर्म पर सोये दो यात्रियों को भी पुलिस ने डांट-फटकार लगायी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.