Breaking News

पति ने जिसे ‘बॉयफ्रेंड’ बताया, उसे पत्नी बता रही ‘भाई’:महिला ने जारी किया वीडियो

पूर्णिया – जहां वीडियो में वह अपना पक्ष रख रही है। वीडियो में रितेश की पत्नी खुद का नाम आंचल चौहान बता रही रही है। कथित ‘बॉयफ्रेंड’ को लड़की ने बताया अपना ‘भाई’ बताया है। आंचल ने इस वायरल वीडियो में घटना वाले दिन की पूरी कहानी बताई है। आंचल ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जो लगातार वायरल हो रहा है।

रितेश की पत्नी आंचल ने वीडियो बनाकर एग्जाम वाले दिन के वीडियो पर अपनी सफाई दी है।

रितेश की पत्नी आंचल ने वीडियो बनाकर एग्जाम वाले दिन के वीडियो पर अपनी सफाई दी है।

करीब 2 मिनट 25 सेकेंड के इस वीडियो में पत्नी आंचल ने पति रितेश पर दहेज, जातिगत प्रताड़ना, नशे में गाली गलौज और मारपीट करना, पैसा मांगने, जबरन डायवोर्स के लिए प्रताड़ित करना जैसे कई आरोप लगाए है। इसके साथ ही पति रितेश से अपनी जान को खतरा भी बताया है।

आंचल इस वीडियो में कह रही है कि जैसा कि उनके पति रितेश चौहान ने वीडियो में उनके बारे में बताया कि आरवन 5 बाइक पर बैठकर ब्वॉयफ्रेंड संग घूम रही हैं। इस बात में थोड़ी भी सच्चाई नहीं है। इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं था। 4 सितंबर को उनकी एमटीएस की परीक्षा थी। परीक्षा का सेंटर पूर्णिया का गुरुद्वारा रोड स्थित फर्स्ट इंस्टीट्यूट था। ये परीक्षा 4 बजे से शुरू होकर 5 बजे तक चलनी थी। इसके लिए प्रवेश का समय 3:30 यानी परीक्षा शुरू होने के ठीक आधे घंटे पहले का था।

रितेश ने खुद से एक वीडियो बनाकर ऑन रोड़ हाई वोल्टेज ड्रामा किया था।

गुरुद्वारा रोड में नाला निर्माण का कार्य जारी होने के कारण उस वक्त वहां ट्रैक्टर फंसा था। जिस वजह से वह 5 से 6 मिनट लेट हो गई। जिसके चलते उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। इससे निराश होकर वह घर लौट रही थीं। हालांकि इससे पहले ही पूर्णिया बस स्टैंड से ठीक आगे पॉलिटेक्निक चौक जाने वाले रास्ते में फोर स्टार के पास उनके भाई की बाइक खराब हो गई थी।

वे जिस बाइक पर बैठी दिख रही हैं। वे रिश्ते में जानने वाले भईया हैं न कि बॉयफ्रेंड। आंचल आगे कहती हैं वीडियो में उसके साथ छोटी बहन और उसका छोटा भाई शुभम भी साथ था। शुभम की बाइक पर उनकी बहन बैठी थी। उनके साथ उनका भाई और बहन भी उन्हें कटिहार के संजीत दास तेजा टोला से पूर्णिया एग्जाम दिलाने आया था। उनका भाई अपनी बाइक बना रहा था और वे दूसरी बाइक पर आरवन 5 बाइक पर उसी जगह बैठी थी। इसके बाद अचानक से उनके पति आते हैं। वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। आप खुद बताएं इसमें गलत क्या था। मुझे जिस तरीके से पति ने मुझे बदनाम किया। मुझे बस न्याय चाहिए। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं चाहिए।

आंचल जिस लड़के के साथ बाइक पर बैठी थी। रितेश ने उसे बॉयफ्रेंड बताया था।

वीडियो में आगे आंचल ने अपने पति रितेश चौहान पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। आंचल ने कहा कि मेरे पति जितेश ने मुझे शादी के बाद बहुत तारीफ किया है। रितेश उनसे दहेज की डिमांड किया करता और 30 लाख मायके से लाकर देने की बात कहता है। ऐसा न करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। वह फैमिली लेवल और कास्ट के लेवल को लेकर प्रताड़ित करता है। उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की जाती है। रितेश शराब और गांजे की लत का आदी है। इसे पूरा करने के लिए उनसे पैसे मांगता है। वे पैसे देने से मना करती हैं तो उनसे मारपीट करता है।मेरी फैमिली को फसाने की धमकी देता रहता है।

एग्जाम वाले दिन आंचल के साथ उसकी छोटी बहन और भाई भी साथ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.