Breaking News

मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट में 24,046 का टिकट, दिवाली-छठ को लेकर आसमान छू रहा किराया

छठ का पर्व बिहार के लिए यहां के लोगों के दिलों में एक खास स्थान रखता है। ऐसे में बिहार से बाहर रह रहे लोगों को छठ के मौके पर अपने घर आने की खास लालसा होती है। इसी सबको लेकर लोग पूर्व से ही छठ के अवसर पर घर आने के लिए रेलवे तथा फ्लाइट्स की बुकिंग करते हैं। यहां रेलवे में टिकट बुकिंग को लेकर हमेशा मारामारी रहती है। ऐसे में जब दरभंगा एयरपोर्ट बन गया तब लोगों के दिलों में आशा जगी कि वह आसानी से अपने घर जा सकते हैं।

दरभंगा एयरपोर्ट पर टिकट के रेट काफी बढ़ गए हैं।

आसमान छू रहा किराया

लेकिन, इस सबके एक तरफ जहां उड़ान योजना के तहत शुरू हुए दरभंगा एयरपोर्ट के बारे में सरकार यह दावा करती है। हमने यह एयरपोर्ट बनाकर हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा करने का अवसर प्रदान किया। वहीं दूसरी और इसका किराया आसमान छू रहा है। आमतौर पर फ्लाइट्स के टिकट बुकिंग के लिए कहा जाता है कि अगर लंबे अवधि के टिकट की बुकिंग कराई जाए तो टिकट सस्ता उपलब्ध होता है। लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट इस सब के मामले में बहुत अलग प्रतीत होता है।

11 नवंबर को 15,120 की टिकट

बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के टिकट का प्राइस 11 नवंबर को 15120 है। वही दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट का टिकट प्राइस 16486 है। और मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट का टिकट प्राइस 24046 है। और हैदराबाद से दरभंगा आने वाली टिकट का प्राइस 22955 है। साथ ही इसी टिकट का प्राइस 16 नवंबर को बेंगलुरु से दरभंगा के लिए 14070 रुपया, दिल्ली से दरभंगा के लिए 12172 रुपया, और हैदराबाद से दरभंगा के लिए 20015 रुपया है।

दरभंगा में विमानों का परिचालन उड़ान योजना के तहत किया जा रहा है। और राज्य सरकार यहां एटीएफ पर मात्र एक प्रतिशत वैट वसूलती है। ऐसे में अन्य बड़े हवाई अड्डों की तुलना में यहां से हवाई किराया सस्ता होना चाहिए, लेकिन स्थिति इसके उलट है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.