मुजफ्फरपुर : मीनापुर प्रखंड के मझौलिया गांव शुक्रवार को पहुंचे पूर्व मंत्री अजीत कुमार । जहां उन्होंने पिछले दिन अपराधियों के गोली का शिकार हुए मृतक जयलाल साह के परिजनों से मिले । इस मौके पर श्री कुमार ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए श्री कुमार ने कहा आप हतोत्साह न हो, हम आपके साथ पहल कर हर हालत में न्याय दिलाएंगे। श्री कुमार ने पीड़ित परिवार को स्थानीय पुलिस द्वारा मदद करने के बजाए धमकी दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया ।

उन्होंने घटना के एक सप्ताह बाद भी इस मामले का उदभेदन नहीं होने पर गहरा चिंता व्यक्त करते हुए कहा की पुलिस की लापरवाही घोर निंदनीय है । श्री कुमार ने कहा कि मैं शीघ्र परिजनों के साथ इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी से मिलूगा। वहीं यदि निश्चित समय सीमा के अंदर परिजनों को न्याय नहीं मिला तो, हम पुलिस की शिथिलता के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
इस मौके पर परिजनों से मुलाकात करने वालों में श्री कुमार के अलावा राजकुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह , रविन कुमार ,देवेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, राजकुमार प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, राजेंद्र भगत, प्रेम भगत, रविंद्र कुमार ,संजय भगत, विष्णु देव भगत, गणेश भगत, राजेश भगत, सीताराम भगत आदि प्रमुख थे।






Leave a Reply