Breaking NewsCRIMEDELHINational

BreakingNews: प्रियंका गांधी को जान से मा’रने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मु’कदमा…

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट में गो’ली मा’रने की धमकी देने के मामले में बस्ती की कोतवाली पुलिस ने मुक’दमा दर्ज किया है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि आईपीसी की धारा 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर देवनन्दन उपाध्याय को सौंपी गई है।

सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला निवासी पंकज कुमार द्विवेदी ने तहरीर में बताया है कि आरती पांडेय के नाम से ट्वीटर आईडी है। आईडी से प्रियंका गांधी स्तर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र से संबंधित न्यूज को ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट के कमेंट में आईडी आरती पांडेय नाम की यूजर ने प्रियंका गांधी को गो’ली मा’रने की ध’मकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के पूर्व मंत्री को भी धमकी :

पांच बार विधायक व चौधरी बंसीलाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण सिंह दलाल को जान से मा’रने की ध’मकी मिली है। करण सिंह दलाल ने इस बारे में पुलिस को शि’कायत दी है। कैंप थाना पुलिस ने पूर्व विधायक के बयान पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आ’रोपी की तला’श शुरू कर दी। करण सिंह दलाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी है।

पूर्व विधायक ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि पूर्व विधायक को जान से मा’रने की धमकी भी दी। उनका कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई है, वह विदेशी नंबर मालूम हो रहा है। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर आ:रोपी की तुरंत खोजबीन करने की मांग की। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण ने मुकदमा दर्ज कर उक्त नंबर की जांच शुरू करा दी गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.