पटना: बिहार के सभी जिलों में अब सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आम लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी. हर जिले के एसपी रोजाना एक घंटे ऑनलाइन लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. शुक्रवार को एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुदुर इलाके में रहने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी.
जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुदूर इलाकों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई अब सोशल मीडिया के साथ इलेक्ट्रिकोनिक संसाधनों के जरिए बिहार पुलिस करने जा रही है. इसकी शुरुआत आज पटना सेंट्रल और ग्रामीण एसपी कार्यालय से हो गई है.
ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने के मुताबिक सुदूर इलाके के लोगों को अपनी शिकायत बताने के लिए एसपी कार्यालय या मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लोग अपने नजदीक के थाना में जाकर रोजाना होने वाली वीडियो कॉन्फेंस के जरिए या सोशल मीडिया जैसे फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात को एसपी तक पहुंचा सकेंगे. इसके बाद एसपी की जिम्मेवारी होगी कि वो पीड़ित की समस्या या शिकायत को हल कर उसका फीडबैक पीड़ित व्यक्ति से लेंगे.
जितेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया है कि दूर दराज इलाके में रहने वाले लोगों को अपनी शिकायत पहुंचने में काफी समस्या होती है. ग्रामीण इलाके लोग अपने जिला के एसपी से मिलने पहुंचते हैं और कभी-कभी मुलाकात नहीं होने पर वह काफी दुखी हो जाते हैं. जिसको लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अब जिले के एसपी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. रोजाना 1 घंटे फेसबुक लाइव होकर लोगों की समस्याओं का हाल करेंगे.



Comment here