दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र से होकर तीन नदियां बहती है। इसमें कोशी, कमला और गेहुंआ नदी शामिल है। ऐसे में एक साथ तीनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण सभी यहां के लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।कई लोग पलायन करने को मजबूर है तो कई लोगों के साथ खाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है।

कोशी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण एक दर्जन गांव वर्दीपुर, सिरनिया, पकरिया, अमृतनगर, लक्ष्मीपुर, भंडरिया कदवारा, कटरिया,राम खेतरिया, सहित अन्य गांव पुरी तरह से बाढ़ प्रभावित हो गया है। बाढ़ के पानी से लोगों का घर चारों तरफ से पानी से घिर गया है। बाढ़ के चलते खाने और पीने के पानी को लेकर लोगों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। मवेशी का चारा पानी में डूब गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी महीने में कोशी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी जिस कारण से लोग बाढ़ के दंश को झेला था। फिर इसी महीने में दूसरी बार कोशी नदी में बाढ़ आ गई है जिस कारण से मवेशी के चारा को लेकर संकट उत्पन्न हो गया है वहीं स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोग राशन, मवेशी चारा, दवाईयां तथा अन्य कार्य हेतु नाव से कोशी नदी के तेजधारा से होकर जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के लोग दोहरी बाढ़ के मार को झेल रहे हैं। कनीय अभियंता अश्विनी कुमार ठाकुर ने बताया कि झंझारपुर में लगे मापक यंत्र के अनुसार अभी पानी की स्थिति 69.10 मीटर है जो कि अलार्मिंग है। उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की सूचना है बांध पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा रेनकट इत्यादि को लगातार दुरूस्त किया जा रहा है तथा सभी तैयारियां बाढ़ के मद्देनजर किया गया है।





Leave a Reply