Breaking News

#MUZAFFARPUR जिला भाजपा ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से फैली खुशियों की लहर के बीच मनाया जश्न

मुजफ्फरपुर : मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि से देश में फैली खुशियों की लहर के बीच जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

इस क्रम में इसरो के वैज्ञानिकों के सम्मान में गुरूवार को वंदे मातरम एवं भारत माता की जयघोष के साथ पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु के नेतृत्व में स्थानीय जिला कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा कंपनी बाग होते हुए सरैयागंज टावर चौक पंहुचा।जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़ जश्न मनाया।
इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय वैज्ञानिक जिंदाबाद और पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नजर आए।

मौके पर विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 लैंडर को सफलतापूर्वक उतारे जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश के कर्मठ और ऊर्जावान वैज्ञानिकों की मेहनत और संकल्प का परिणाम है।

पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को सफल कर प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के प्रण को पूर्ण किया है। यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है।

वहीं जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि देश के वैज्ञानिकों ने असंभव को संभव करके दिखाया है। इस सफलता से भारत आज आर्थिक महाशक्ति के साथ अंतरिक्ष में भी अपनी ताकत और समर्थ से पूरे विश्व को अचंभित कर दिया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज देश हर दिशा में स्वर्णिम इतिहास रच रहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहु, जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, गीता देवी, मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, फेंकूराम, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, संतोष साहेब, पूर्व प्रत्यासी अर्जुन राम सहित उत्पल रंजन, प्रकाश कुमार बबलू, कोमल कुमारी, मीडिया प्रभारी राकेश पटेल, साकेत शुभम सहित दीपक कुमार, विकास गुप्ता, अभिषेक सिंह, राजा सिंह, नितेश दुबे, अमित राठौर, किसन चौधरी, रामू गुप्ता, हरिकिशोर बैठा, मीरा कुमुद, ममता कुमारी, संजुला सिन्हा, सुधा कुमारी, कोमल कुमारी की उपस्थिति रही।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.