Breaking News

पटना से बक्सर और झाझा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन:2 दिन के लिए बदला 2 ट्रेनों का समय, मुजफ्फरपुर से भी चलेगी परीक्षा स्पेशल

बिहार में शिक्षकों की बहाली के लिए 2 दिनों तक परीक्षा आयोजन किया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल की तरफ से पटना से बक्सर और झाझा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके साथ ही दो दिनों की इस परीक्षा के लिए मोकामा और भभुआ इंटरसिटी के समय में बदलाव किया गया है।

24 और 25 अगस्त को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 03221 पटना-आरा स्पेशल का परिचालन रद्द कर इसे परीक्षा स्पेशल के रूप में पटना से बक्सर के लिए शाम 6:15 बजे शेड्यूल किया गया है।

मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिए शाम 6:30 बजे एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।

वहीं 24 और 25 अगस्त को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 03214 पटना-झाझा स्पेशल को रद्द करते हुए इसे परीक्षा स्पेशल के रूप में पटना से झाझा के लिए शाम 6:25 बजे चलाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 03280 पटना-मोकामा फास्ट पैसेंजर शाम 6:00 बजे की जगह शाम 6:15 बजे खुलेगी। जबकि पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस 05:45 बजे की जगह 6:15 बजे चलेगी। जो गया जाने के दौरान सभी स्टेशनों पर रुकते हुए जायेगी।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिए शाम 6:30 बजे एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। बेतिया से यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन 10:30 बजे रात में मुजफ्फरपुर के लिए खुलेगी।

वहीं 25 अगस्त को सीतामढ़ी-बैरगनिया-रक्सौल-सिकटा के रास्ते दरभंगा से नरकटियागंज के लिए सुबह 8:00 बजे परीक्षा स्पेशल् ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। वापसी में यह नरकटियागंज से दरभंगा के लिए शाम 6:00 बजे खुलेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.