BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: उपायुक्त की पहल पर अब सस्ते दरों पर बोकारो वासियों को मास्क उपलब्ध कराएगा जिला प्रशासन…

बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार की पहल पर अब बोकारो वासियों को सस्ते दरों पर मेडिकेटेड मास्क उपलब्ध कराएगा जिला प्रशासन। उपायुक्त द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु आम लोगों के बीच सस्ते दरों पर मेडिकेटेड मास्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। जेएसएलपीएस और आरसेटी प्रबंधन द्वारा संयुक्त तत्वाधान में इस दिशा में कार्य करना आरंभ कर दिया है। आरंभ में कुल 50000 मास्क का निर्माण किया जा रहा है। मास्क निर्माण के बाद इन सभी मास्क को सैनिटाइज कर बोकारो जिला प्रशासन बोकारो वासियों के बीच लगभग 10 रुपये प्रति मास्क के हिसाब से लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा।

मेडिकेटेड मास्क निर्माण हेतु युद्धस्तर परहो रहाहै कार्य

मेडिकेटेड मास्क को तैयार करने में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आरसेटी, बोकारो के निदेशक श्री अंतोष कुमार ने बताया कि मास्क निर्माण कार्य में लगभग 20 की संख्या में प्रशिक्षित महिलाओं की टीम को लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द बोकारो वासियों के बीच मास्क की आपूर्ति की जा सके। वहीं जेएसएलपीएस की डीपीएम श्रीमती अनीता केरकेट्टा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार मास्क निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि मेडिकेटेड मास्क गुणवत्तापूर्ण रूप से सैनिटाइज करते हुए आम लोगों के बीच प्रदान किया जा सके।

वायरसकेसंक्रमणसेबचाएगा_मास्क मेडिकेटेड मास निर्माण कार्य में लगे दुमका के प्रशिक्षक मो0 जाफर तथा बोकारो जिला की प्रशिक्षक सुश्री कविता कुमारी ने बताया कि इस मास्क को वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाव हेतु विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। इन मास्क के निर्माण में 3 लेयरों के बीच ऐसी फैब्रिक्स को लगाया जा रहा है जो पानी से भी कम ड्रॉपलेट्स को भी रोक सके। इसके निर्माण कार्य के दौरान सभी सर्जिकल मास का टेस्टिंग भी किया जाता है कि उनमें कोई ड्रॉपलेट्स आर-पार ना हो सके। मास्क निर्माण के बाद इसे सैनिटाइज कर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। लागत को ध्यान में रखते हुए प्रति मास्क ₹10 के हिसाब से आमजन खरीद सकेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.