Breaking News

बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

बिहार के 5 जिलों में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया और किशनगंज शामिल है। वहीं पटना समेत दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिम भाग में आज हल्की की बारिश होने की संभावना जताई गई। इसके अलावा प्रदेश के 19 जिलों में आज आकाशीय बिजली के आसार हैं।

समस्तीपुर में सुबह-सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है।

समस्तीपुर में सुबह-सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है।

मधुबनी में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

शेखपुरा में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

शेखपुरा में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

कटिहार में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं।

कटिहार में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में अब तक 30% कम बारिश

इस साल जुलाई में 48 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। 1 जून से 17 अगस्त तक 657.6 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन 458.1 एमएम यानी 30 प्रतिशत कम बारिश हुई। वहीं, पटना जिले की भी बात करें तो पटना में भी लगभग अब तक 35% तक कम बारिश देखने को मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.