Breaking News

मलमास मेला में 3.12 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचे राजगीर:जिला प्रशासन ने संपूर्ण मेला अवधि का आंकड़ा जारी किया

18 जुलाई से शुरू हुए राजकीय राजगीर मलमास मेला 16 अगस्त को समाप्त हो चुका है। हालांकि अब भी श्रावणी मेले को लेकर राजगीर के गढ़ महादेव,सैनिक स्कूल एवं ब्रह्मकुंड के पास यात्री शेड, अस्थाई शौचालय एवं मेडिकल की सुविधा पूर्ववत जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने संपूर्ण मेला अवधि का आंकड़ा भी जारी किया है कि एक महीने तक कितने श्रद्धालु एवं पर्यटक राजगीर पहुंचे हैं।

संपूर्ण मेला अवधि का आंकड़ा

1 महीने तक राजगीर में एक करोड़ 92 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा विभिन्न कुण्डों में स्नान किया गया। मेला में पधारने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ 12 लाख के करीब है। वहीं खोया पाया के माध्यम से मेले में बिछड़ने वाले 16159 लोगों को जिनमें 816 बच्चे भी शामिल है। उनको उनके परिजनों से मिलाया गया है।

अपने-अपने दुकानों को समेटते कारोबारी

अस्थाई शौचालय हटाने को लेकर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

राजकीय राजगीर मलमास मेला 2023 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के ख्याल को रखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग बिहार शरीफ नालंदा एवं नगर परिषद राजगीर के अंतर्गत यात्री शेड, टेंटसिटी का निर्माण करने वाली एजेंसियों द्वारा पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

मलमास मेला अवधि समाप्ति के बाद शौचालय को संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा बंद किया जाना है। शौचालयों को वैज्ञानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बंद किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए नगर आयुक्त के द्वारा निर्देश जारी करते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है।

ब्रह्मकुंड जोन, मेंला जोन एवं वैतरणी जोन में अस्थाई शौचालय को बंद करने हेतु पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो तीन जगहों को छोड़ कर अन्य जगहों के पास बने अस्थाई शौचालय को हटाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

वहीं मेले में लगे खेल-तमाशे,झूले सर्कस के अलावा अन्य दुकान अब खुलने लगे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.