8 लाख छिनतई मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें छिनतई की पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि पहले ब्लू शर्ट पहने हुए दुकानदार सनोज का चचेरा भाई बैंक से बाहर निकलता है। उसके पीछे पीछे दुकानदार सनोज पैसा का झोला हाथ में लेकर लेकर बैंक से बाहर आता है। दोनों बाइक पर बैठ कर घर के लिए चल देते है।

पैसा लेकर बैंक से बाहर जाते सनोज
हाईवे पर पहुंचने के बाद रुकते है। इसी बीच बगल के श्री राम पूरी मोहल्ले से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश आया और पैसा से भड़ा झोला छीन कर फरार हो गया। सनोज उसका पीछा भी किए लेकिन दोनो बदमाश गोबरसाही की तरफ भाग गए। बता दे कि बदमाशो ने छिनतई की घटना को महज पांच सेकेंड में अंजाम दिया है।

पूछताछ करती पुलिस
कर्जदारों को देने थे रुपए
पीड़ित दुकानदार ने बताया की वे सदर इलाके के भगवानपुर के रहने वाले है। उनका नाम सनोज कुमार है। उनका सदर थाना क्षेत्र के प्रभात तारा हॉस्पिटल वाले गली में किराना का दुकान है। वे अपने चचेरे भाई अमित के साथ 11 बजे एसबीआई बैंक पहुंचे थे। जहां उन्होंने 8 लाख रुपए की निकासी की थी। पैसा को एक थैला में रखकर बाहर निकले। बैंक के बाहर बाइक स्टार्ट किए। पैसा से भड़ा झोला को अपने दोनों पैर के बीच में दबाकर रखे थे। बाइक स्टार्ट करके जैसे ही आगे बढ़ना चाहे। इसी बीच बैंक से सटे गली से दो बदमाश पहुंचे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
अचानक से रुपए से भड़ा बैग लेकर भाग निकले। वे चिलाये और पीछा भी किए। लेकिन, दोनो गोबरसही की ओर फरार हो गए। कर्जदारों को देने के लिए बैंक से रुपए निकाले थे। उन्होंने बताया की दोनो अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक से थे। बाइक के पीछे रेड कलर भी था। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहन रखा था। जबकि, पीछे बैठा युवक व्हाइट शर्ट में एक गमछा रखे हुए था। उन्हे आशंका है की दोनो पहले से रेकी किया होगा। इसके बाद छिनतई की घटना को अंजाम दिया।




Leave a Reply