BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: 20 अप्रैल से नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू, लॉक डाउन के बीच लिया गया निर्णय…

देश भर में फैले कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन 3 मई तक जारी रहेगी. ऐसे में सरकार ने देश की अर्थव्यस्था को वापस पटरी पर लाने की एक छोटी सी कोशिश की है. इस बीच केंद्र सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल की वसूली शुरू करने की अनुमति दी है.

.दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते प्र’कोप को देखते हुए लॉक डाउन किया गया है. इसी के ध्यान में रखते  हुए 25 मार्च रात 12 बजे से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली पर रोक लगा दी गई थी. ये फैसला टोलकर्मियों के लिए जोखिम को देखते हुए केंद्र सरकार ने लिया था. पर अब जब लॉक डाउन में छूट मिलने वाली है तो इस सेवा को पुनः बहाल करने की घोषणा की गई है.


आपको बता दें कि खतरा अभी टला नहीं है. कोरोना से लड़ाई अब भी जारी है. देश की अर्थ व्यवस्था को कुछ हद तक सुधारने के लिए सरकार ने फैसला लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.