Breaking NewsInternationalNational

Corona: स्विट्जरलैंड ने अनोखे अंदाज में की भारत की सराहना, तिरंगे के रंग में रंगा मैटरहॉर्न पर्वत, PM मोदी ने भी किया रीट्वीट..

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने में भारत की तैयारियों की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) समेत दुनिया के कई देश कर चुके हैं. अब इस कड़ी में स्विट्जरलैंड (Switzerland) का नाम भी जुड़ गया है. स्विट्जरलैंड ने अनोखे तरीके से भारत की सराहना की है. शुक्रवार को भारत के सम्मान में स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत (Matterhorn Mountain) को लेजर लाइट की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया गया. स्विट्जरलैंड में स्थित इंडियन एम्बेसी ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा किया है. भारत के सम्मान की वजह यह भी है कि संकट की घड़ी में भारत ने सुपर पावर अमेरिका समेत हर देश की मदद की है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के रंग में ढके पर्वत की तस्वीर रीट्वीट करते हुए लिखा है- दुनिया कोविड19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है. महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी

जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी ने 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन करने का काम किया है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.