Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी में लाल किले से झंडा तोलन किया, देशवासियों को 3 बुराइयों से मुक्ति पाने की अपील की

प्रधानमंत्री देश के लाल किले से 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगें फहराए . पूरा देश आजादी का जश्न मानाने में लगा है. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देशवासियों को 3 बुराइयों से मुक्ति पाने की अपील की . मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण, इन 3 बुराइयों से मुक्ति पाना बेहद जरूरी है.साथ ही कहा कि आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है. किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है?

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीन बुराइयों से लड़ने की समय की मांग है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा. देश को परिवारवाद ने नोंच लिया है. और तीसरी बुराई तुष्टीकरण की है. जिसने हमारे देश पर दाग लगा दिया है. हमें इन तीन बुराइयों के खिलाफ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है. और इन बुराइयों से मुक्ति पाना है.

साथ ही कहा कि किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार का कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए. बल्कि देश के विकास के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है. हम कभी भी भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे. वहीं कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को ऐसी जिंदगी देना है. ताकि छोटी छोटी चीजों को पाने के लिए उन्हें संघर्ष नहीं करना पड़े. हमें वो भारत बनाना है जो पूज्य बापू के सपनों का भारत था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.