Breaking News

भाभी के प्यार में पत्नी को बनाया जिंदा ला’श, देता था हानिकारक दवाई, आंख की रोशनी व दिमागी हालत हुई खराब

बक्सर में भाभी से अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने अपनी पत्नी को जिंदा लाश बना दिया। पति एक ऐसी दवा और सूई देता था जिससे विवाहिता की शरीर में काफी बदलाव हो गया। आंख की रोशनी भी चली गई। दिमागी हालत खराब होने के बाद पीड़िता लाचार बन गई है। विवाहिता का मायके वालों से 8 माह से बात नहीं हो रही थी। जिसके बाद मायके वालों ने 11 मई को बेटी की हत्या की एफआईआर थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पति समेत ससुराल वाले फरार हैं। मामला ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव का है। जहां विजय शंकर मिश्र ने अपनी 26 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी की शादी आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र निवासी स्व. वीरेंद्र पांडेय के पुत्र मुकेश पांडेय के साथ 2018 में की गई थी।

बातचीत नहीं होने पर मायके वालों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मायके वालों ने विवाहिता की काफी खोजबीन की। इस दौरान 27 जून में बिहटा स्थित एक मकान में वह मिली। वहीं, प्रियंका के भाई विकास कुमार मिश्रा ने कहा कि ससुराल भेजने के कुछ दिन बाद बातचीत होती रही। लेकिन 8 माह से उनकी बहन के बार में कोई जानकारी ससुराल वालों की ओर से नहीं दी गई। काफी खोजबीन के बाद उदवंत नगर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। इस दौरान पता चला कि बिहटा में प्रियंका को रखा गया है। वहां जाने पर देखा तो 26 साल की बहन 90 साल की वृद्धा जैसी दिख रही थी। वह पूरी तरह सूखकर कंकाल हो गई थी। दिमागी हालत भी ठीक नहीं है।

शादी के बाद से पति प्रताड़ित करने लगा

मायके वालों के अनुसार शादी के बाद से ही प्रियंका को पति प्रताड़ित करने लगा। बाद में मायके वाले लड़की को लेकर वापस रघुनाथपुर चले आए। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद सामाजिक समझौता के बाद पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। भाभी के प्यार में पागल पति ने अपने तीन साल के बच्चे का भी ख्याल नहीं किया। विकास ने कहा कि उनकी बहन के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। फिलहाल बहन का इलाज पीएमसीएच में कराया। जहां से हालत में कुछ सुधार होने पर फिलहाल उसे घर लेकर चले आए हैं लेकिन बहन की स्थिति पागलों जैसी हो गई है। पति नशे साथ-साथ हार्मोनल बदलाव वाला इंजेक्शन देता था।

मामले में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने कहा कि FIR उदवंतनगर थाने में दर्ज हुई है, हालांकि इस मामले में बक्सर एसपी के निर्देश पर उन्होंने महिला के बच्चे को उसके ससुराल के पैतृक घर जगदीशपुर से रेस्क्यू किया और महिला को सौंप दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.