Breaking News

ट्रेन से कटकर बक्सर निवासी युवक की मौ’त:खेत में काम कर जा रहा था घर

भोजपुर के दानापुर–पीडीडीयू रेलखंड बनाही एवं रघुनाथपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत गई । मृत युवक की तीसरे दिन बुधवार की देर शाम पहचान हो पाई है उसकी पहचान बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांटे गांव वार्ड नंबर 13 निवासी कृष्णा चौहान के 28 वर्षीय पुत्र मंटू चौहान के रूप में हुई है।

बता दें कि बीते सोमवार की दोपहर बनाही एवं रघुनाथपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के रूप में उसका पोस्टमार्टम कराया था।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

इधर,मृतक के भाई सुरेश चौहान ने बताया कि सोमवार को वह अपने गांव से रघुनाथपुर गांव खेत में काम करने गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों के घर फोन कर उनके बारे में पता किया लेकिन वहां भी नहीं पहुंचे थे।

इसके बाद परिजन बुधवार को खोजबीन के दौरान जब घटनास्थल पहुंचे तो वहां पर एक चरवाहे ने बताया कि दो दिन पूर्व ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सूचना पाकर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके बाद परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम गृह में जाकर शव को देख उसकी पहचान की।

जिसके पश्चात परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतक की शादी वर्ष 2018 में हुई थी एवं उसे कोई संतान नहीं था। मृतक अपने साथ भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां ललिता देवी,पत्नी रानी देवी व छह भाई सुरेश, रवि,विनोद,मिथिलेश,सुभाष एवं संतोष है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे के बाद मृतक की मां ललिता देवी,पत्नी रानी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.