Breaking News

भागलपुर में शादी के 15 दिन बाद पत्नी को छोड़ा:पीड़िता बोली-8 साल से शादीशुदा महिला से संबंध

भागलपुर में शादी के 15 दिन बाद पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पति पत्नी को साथ रखने को तैयार नहीं है। वहीं महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।

मामला सबौर थाना क्षेत्र का है, जहां बबलू महलदार की बेटी साक्षी प्रिया (23) को उसके पति दिलखुश कुमार उर्फ बीरबल (29) ने घर से निकाल दिया है। साक्षी की शादी दिलखुश के साथ बीते 24 नवंबर 2022 में हुई थी। साक्षी का आरोप है कि उसके पति का शादीशुदा महिला के साथ बीते 8 साल से अवैध संबंध है। दोनों का एक बच्चा भी है। मैंने उसे छोड़ने को कहा तो उसने मुझे ही घर से निकाल दिया।

बीते साल ही महिला की शादी हुई थी, 15 बाद ही उसे पति ने घर से निकाल दिया।

बीते साल ही महिला की शादी हुई थी, 15 बाद ही उसे पति ने घर से निकाल दिया।

शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप

साक्षी ने बताया कि शादी के चंद दिनों बाद ही उसे अपने पति के अवैध संबंध का पता चला। उसने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, विरोध करने पर पति ने कहा कि वो उस महिला को नहीं छोड़ेगा। मुझसे कहता है कि जो करवना है कर लो, मैं इसी के साथ रहूंगा।

महिला शादीशुदा है, उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। वह अभी मेरे पति के साथ रह रही है। साक्षी का कहना है कि ससुरालवाले भी पति का ही साथ दे रहे हैं। मुझे कहीं से न्याय नहीं मिल रहा। पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही। ये चौथी बार है, जब मैं एसपी ऑफिस आई हूं।

2022 में दोनों की शादी हुई थी।

पीड़िता ने कहा कि रानी देवी का उसके पति से एक बच्चा भी है। जब कभी भी वह इस मसले पर बोलती तो दिलखुश उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगता। वहीं इस मामले को लेकर वह पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने महिला थाने में भी शिकायत दर्ज की लेकिन महिला थाने में भी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.