आज गुरुवार है. हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन (Thursday) बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और बृहस्पति देव
को समर्पित होता है. इस दिन भक्त जगत के पालनहार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखने और श्रीहरि की पूजा करने से लाभ मिलता है. भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों के जीवन में कभी सुख-समृद्धि, धन-दौलत की कमी नहीं होती है. धार्मिक मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर स्थिति में है उसे गुरुवार का व्रत करना चाहिए. इससे गुरु की स्थिति अच्छी होती है. ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप भगवान नारायण को प्रसन्न कर सकते हैं. साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की दशा मजबूत कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ छोटे-बड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइये जानते हैं….
करें ये उपाय (Guruwar Ke Upay)
कुंडली में गुरु ग्रह की दशा कमजोर है, तो आज के दिन ये उपाय आपकी तकदीर बदल सकते हैं. इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
1. बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. इसलिए केले के पेड़ की विधिपूर्वक पूजा करें. केले के पेड़ में दीपक जरूर जलाएं.
2. गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें. इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है.
3. गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. ऐसा करने से आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिल सकती है.
4. व्रती को पीले रंग का भोजन ग्रहण करना चाहिए. पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल आदि का दान करें. इसे धन-दौलत और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
5. आज के दिन केले के पेड़ की जड़ के टुकड़े को लेकर पीले कपड़े में बांध ले. उसे अपने गले में धारण कर लें. ऐसा करने से धन और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी.
भूलकर भी ना करें ये काम
1. जातक को गुरुवार को किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए. इसके आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है.
2. गुरुवार के दिन घर में झाड़ू-पोंछा न लगाएं. इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है.
3. इस दिन केले का सेवन न करें.
4. आज के दिन बाल नहीं धोने चाहिए और ना ही साबुन का इस्तेमना करना चाहिए. माना जाता है कि इससे संपत्ति और सुख-संपन्नता में कमी आती है
5. दक्षिण, पूर्व, नैऋत्य में यात्रा ना करें. खासकर इस दिन दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है. यात्रा जरूरी हो तो दही या जीरा खाकर घर से बाहर निकलें.
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप (Guruwar Ke Mantra)
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।




Leave a Reply