Uncategorized

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह मरहूम भाजपा नेता के घर पहुंचे:जहानाबाद में विजय सिंह के परिवार से की मुलाकात

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने कल्पा गांव में मरहूम भाजपा नेता विजय कुमार सिंह के परिजनों ने मुलाकात की। उनको हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जो भी हो इस दुख की घड़ी में पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

उधर, जैसे ही आसपास के लोगों को इस बात की भनक लगी, पवन सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग सेल्फी लेने के लिए आपाधापी करने लगे।

पवन सिंह ने विजय सिंह को दी श्रद्धांजलि।

पवन सिंह के सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे। कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

विजय कुमार सिंह के परिजनों से मिले पवन सिंह।

विजय कुमार सिंह के परिजनों से मिले पवन सिंह।

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत के बाद से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता, भाजपा कार्यकर्ता के गांव पहुंच रहे हैं। उनके परिजनों से इस दुख की घड़ी में मुलाकात कर रहे हैं। घटना पर शोक संवेदना प्रकट कर रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.