Breaking News

नरपतगंज गैं’गरे’प मामले में थाना प्रभारी निलंबित, खबर छुपाई:अररिया एसपी को अखबार से मिली जानकारी

अररिया के नरपतगंज प्रखंड स्थित खाबदा पंचायत के एक गांव में गैंगरेप मामले में वरीय अधिकारी को जानकारी नहीं देने और कार्य में लापरवाही बरतने की वजह से थाना प्रभारी शैलेश कुमार पांडे को निलंबित कर दिया गया है। अररिया एसपी कार्यालय द्वारा प्रेस रिलीज कर जानकारी दी गई है।

नरपतगंज थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसके पति की खूंटे से बांधकर पिटाई मामले में एडीजी पटना ने संज्ञान लिया। घटना की मॉनिटरिंग पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से की जा रही है। पटना से मिले निर्देश के अनुसार फारबिसगंज एसडीपीओ खुशबू सिराज को घटना की जांच की जिम्मेदारी दी गई, इसके बाद नरपतगंज थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

इस मामले में शनिवार की रात एक आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। रविवार को शेष बचे दूसरे व तीसरे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद नरपतगंज पुलिस ने एसपी को घटना की जानकारी नहीं दी गई।

अररिया एसपी को अखबार से मामले की जानकारी मिली। एसपी अशोक कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में समाचार पत्रों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई। कांड की मॉनिटरिंग पटना के एडीजी मुख्यालय से हो रही है।

क्या है पूरा मामला

नरपतगंज प्रखंड के ख्वाबदह पंचायत के एक गांव में शनिवार की देर रात विवाहिता के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर महिला के पति की कोटे से बांधकर पिटाई की गई थी। पति-पत्नी के चीखने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए थे।

पीड़िता ने रविवार को नरपतगंज थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था, वह शनिवार को परिवार के साथ घर में खाना खाकर कमरे में सो रहे थे। देर रात से ही युवक राजेश पासवान राजा कुरयैत एवं अजीत कुरयैत तीनों एक साथ घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गए। उन लोगों ने बिजली काट दी।

तीनों युवक नशे में थे। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पति को खोला और राजा कुरयैत को मौके पर दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.