Uncategorized

प्रेमी संग भागने के लिए मां को खिलाई भांग:तबीयत बिगड़ी तो खुला राज, बेटी को लेकर प्रेमी के घर पहुंची मां; मंदिर में शादी

मधुबनी में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ भागने की प्लानिंग की। इसके लिए उसने अपनी मां को भांग खिलाई और उसके बेहोश होने का इंतजार करने लगी। युवती अपने कपड़े और कुछ पैसे लेकर भागने की फिराक में थी।

भांग से मां की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके पूरे प्लान पर पानी फिर गया। मां ने जब सख्ती से पूछा तो बेटी ने सारी बात बता दी। जिसके बाद महिला बेटी को लेकर उसके प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां घंटों ड्रामा चला, अंत में प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी करवा दी गई।

सोनी ने अपनी मां को भांग खिलाई थी, तबीयत बिगड़ने पर सच बताया।

सोनी ने अपनी मां को भांग खिलाई थी, तबीयत बिगड़ने पर सच बताया।

मामला बेनीपट्टी प्रखंड के एक गांव है, जहां की रहने वाली सोनी (19) का उसी के गांव के राजू (21) से चार सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़का गांव से बाहर रहकर काम करता था, जबकि लड़की गांव में ही रहती थी।

लड़की की मां अपनी बेटी को लेकर लड़के के घर पहुंच गई थी।

मां को बेहोश करने की थी प्लानिंग

दो दिन पहले ही लड़का पुणे से अपने गांव लौटा था। जिसके बाद प्रेमिका ने लड़के के साथ भागने की योजना बनाई। लड़की ने भागने के लिए अपनी मां को बेहोश करने की योजना बनाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.