बेगूसराय में दिन रात जनता की सेवा में लगे पुलिसकर्मियों पर दलित टोला के लोगों ने फूल से बारिश की है. लोगों ने पुलिस के सराहनीय काम के चलते तालियां भी बजाई है. यह नज़ारा बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी मछली बाजार के दलित टोला का है.
लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए पुलिस अधिकारी दिन रात लगे हुए है. और सड़क पर निकलने वाले हर आम और ख़ास से यह अपील करते दिख रहे हैं कि घर में रहें और बाहर बेवजह ना निकलें. यही वजह है कि दलित टोला के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर फूल बरसाए.

इस सबके बाद लोगों ने उन्हें माला भी पहनाया. जिसके बाद पुलिस कर्मी भावुक हो गए. लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस सुखद घटना को अंजाम दिया.
लोगों ने बताया कि जिस तरीके से कोरोना वायरस के खिलाफ पुलिसकर्मी रात दिनकर अपना ड्यूटी निभा रहे हैं. ऐसे लोग को आज सम्मानित कर बहुत गर्व महसूस होता है. साथ ही एक बार फिर से पुलिस वालों ने लोगों को सोशल डिस्टेंस और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की.



Leave a Reply