BIHARBreaking NewsMUNGERMUZAFFARPURSTATE

मुंगेर का कोरोना चेन पहुंचा मुजफ्फरपुर, पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे 7 लोग, 5 की शिनाख्त, 2 को ढूंढ रही है पुलिस…

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. अब तक 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं. अब कोरोना का खौफ मुजफ्फरपुर में भी पहुंच गया है. मुंगेर में बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव शख्स का चेन मुजफ्फरपुर तक पहुंच गया है.

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के सात लोग मुंगेर वाले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम चार लोगों को जांच के लिए एसकेएमसीएच ले गई है. जबकि दो  लोगों की तलाश जारी है. बताया जाता है कि मुंगेर वाले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए एक व्यक्ति का सैंपल पहले ही लिया जा चुका है.

आपको बता दें कि मुंगेर वाला कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आने से अबतक परिवार समेत कई लोगों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

Input: News4nation

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.