Breaking News

पूर्णिया में छात्र की डूबने से मौत:कोचिंग से पहले नदी में नहाने पहुंचे थे दो दोस्त, एक को स्थानीय लोगों ने बचाया

पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के सौरा नदी तट पर नहाने के दौरान दो दोस्त नदी में डूब गए। जहां स्थानीय लोगों ने एक को डूबने से बचा लिया। जबकि इनमें से एक आदित्य गहरे पानी में जा समाया। समूची घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। अंधेरा हो जाने से नदी में डूबे छात्र की कल खोजबीन नहीं की जा सकी। घटनाक्रम के 16 घंटे बीत जाने के बाद आज सुबह करीब 10 बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंची। जिसके बाद से आदित्य के शव की खोजबीन जारी है। वहीं आदित्य की डूबने की खबर के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।

घटनाक्रम के बाद मौके पर जुटे छात्र आदित्य के परिजन और स्थानीय

घटनाक्रम के बाद मौके पर जुटे छात्र आदित्य के परिजन और स्थानीय

घटना के संबंध में मृतक के पिता रविशंकर ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा आदित्य कुमार ठाकुर मरंगा थाना के रामनगर स्थितअपने घर से करीब 4 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर दोस्त के साथ घर से अपनी स्कूटी लिए निकला था। इसके बाद स्थानियों की ओर से कॉल आया कि आदित्य सौरा में नहाने के क्रम में डूब गया। जिसके बाद वे दौड़े भागे सौरा नदी तट घाट पहुंचे। आदित्य अपने दोस्त के साथ सौरा में नहा रहा था। इसी दौरान दोनों दोस्त डूबने लगे। हालांकि स्थानियों ने इनमें से एक को बचा लिया जबकि आदित्य गहरे पानी में जा समाया। अंधेरा हो जाने की वजह से कल आदित्य की खोज भी नहीं की जा सकती थी। आज करीब 10:00 बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंची और तब से आदित्य की खोजबीन जारी है।

इस घटना के बाद से आदित्य के घर में मातम पसरा है। फिलहाल सौरा नदी तक घाट पर आदित्य के परिजन, स्थानीय के अलावा सदर थाने की पुलिस और कई आला अधिकारी मौजूद हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.