Breaking News

अब चलेगा भारत बनाम इंडिया…अर्चना आनंद का बयान:सहरसा में RLJD की जिलाध्यक्ष ने जारी किया प्रेस विज्ञपत्ति,

सहरसा में राष्ट्रीय लोक जनता दल की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। उन्होंने कहा कि देश में अब भारत माता बनाम इंडिया की बात होगी। भारत माता की संतानें अपने खून पसीने की कमाई से इनकी आंचल भरते हैं और देश को तरक्की के पथ पर ले जाने को अग्रसर रहते हैं। जबकि इंडिया की अवधारणा वाले लोग भारत माता के आंचल को फाड़कर गरीबों का खून चूस कर अपनी तिजोरिया भरते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ रहा है।

गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही

अर्चना आनंद ने कहा कि देश में जब भी NDA गठबंधन की सरकार बनी है, देश में विकास की गति को तेजी मिली है। NDA गठबंधन के लिए राष्ट्र प्रथम है। इसके लिए भारत माता की संतान सर्वस्व समर्पण कर दिन रात एक कर लगे रहते हैं। जबकि भारत वाले लोग देश की एकता अखंडता और संप्रभुता को खंड-खंड में बैठकर गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे रहते हैं। इससे अंग्रेजों से सत्ता हासिल होने के बाद भी आज तक भारत का समेकित विकास संभव नहीं हो पाया।

राष्ट्रीय लोक जनता दल की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद।

राष्ट्रीय लोक जनता दल की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.