Breaking News

NDA की बैठक के बाद जेपी नड्डा-कुशवाहा की मुलाकात:लोकसभा चुनाव और शीट शेयरिंग को लेकर चर्चा के कयास

एनडीए की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीच मुलाकात हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात में शीट शेयरिंग के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर दोनों के बीच चर्चा हुई है।

उपेंद्र कुशवाहा एनडीए की बैठक में भी शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने निमंत्रण पत्र भेजा था। बता दें कि बीते 3 महीनों में उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी नेताओं के साथ यह तीसरी मुलाकात है। कुशवाहा ने सबसे पहले अमित शाह और फिर जे पी नड्डा से मुलाक़ात की है। कुशहावा जदयू से बाहर निकलने के बाद बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं।

उपेन्द्र कुशवाहा और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की फाइल फोटो।

उपेन्द्र कुशवाहा और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की फाइल फोटो।

कुशवाह वोट बैंक को साधने की कोशिश

बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा के सहारे कुशवाहा वोट बैंक में सेंधमारी करना चाह रही हैं। लोकसभा 2024 के पहले भारतीय जनता पार्टी कुशवाहा वोट पर नजर बनाए हुए हैं। कुशवाहा वोट में सेंधमारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। लोक सभा 2024 के पहले पहली बार लव-कुश समीकरण को साधने में जुटी हैं।

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक के बाद कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा था कि- भारत माता बनाम INDIA। अपना देश -भारत माता, जिनकी संतानें अपने खून-पसीने की कमाई से भरते हैं भारत मां का आंचल। INDIA, जहां के गिटपिया लोग मां के आंचल को भी फाड़ कर गरीबों का खून चूस-चूस कर भरते हैं अपनी-अपनी तिजोरियां।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.