Breaking News

भोजपुर में सड़क हादसा, एक की मौ:त:काम करने के लिए घर से निकले, अज्ञात वाहन ने रौंदा

भोजपुर में बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी स्व.लालबाबू केशरी के 45 वर्षीय पुत्र राजू केशरी है एवं वह पेशे से मजदूर थे। मामला जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया-सिन्हा मार्ग पर इटहना मोड़ के समीप हुआ।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

इधर,मृतक के भाई संजय केशरी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी अपने घर नाश्ता करने के बाद काम मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान जैसे ही वह इटहना मोड़ के समीप पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन ने बड़े थे। मृतक के परिवार में मां गयात्री देवी, पत्नी सुनीता देवी व दो पुत्र प्रिंस एवं प्रियांशु है। हादसे के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतक की मां गयात्री देवी,पत्नी अस्मिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.