Breaking News

पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी के बाद बड़ी कार्रवाई:इन 3 हॉस्टलों को खाली करने का निर्देश;

13 जुलाई को पटना कॉलेज के इकबाल हॉस्टल और जैक्सन हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान गोलीबारी और बमबाजी भी की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। फायरिंग और बमबाजी के बाद पुलिस वाले भागते दिखे थे।

10 छात्रों पर एफआईआर

पटना यूनिवर्सिटी में अक्सर बमबारी की घटना देखने को मिलती है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार से हो रही घटनाओं को लेकर काफी सख्ती दिखाई है। बमबाजी, फायरिंग और मारपीट की घटनाओं से कैंपस में दहशत का माहौल है। मामले में 10 छात्रों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। अब प्रशासन ने पटना कॉलेज के तीन हॉस्टलों को तत्काल प्रभाव से खाली करने का आदेश दिया है।

इन हॉस्टलों को खाली करने का आदेश
पटना कॉलेज के इकबाल हॉस्टल, जैक्सन हॉस्टल और मिंटो हॉस्टल को खाली करने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कैंटीन के पास छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प के बाद पत्थरबाजी, बमबारी और गोलीबारी शुरू हो गई थी। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने भी 14 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद उपद्रवी छात्र वहां से फरार हो गए थे।

गुटबाजी में प्रोफेसर का आ रहा नाम

इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है। इस मामले में छात्रों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि बीएमसी डिपार्टमेंट के एक प्रोफेसर हमेशा गुटबाजी को बढ़ावा देते हैं। प्रोफेसर की वजह से ही ये घटना घटी है। जिससे छात्रों के बीच मारपीट हुई है।

हॉस्टल बंद करने के संबंध में प्रॉक्टर ने क्या कहा

हॉस्टल बंद करने के निर्देश के साथ विश्वविद्यालय में छात्रावास में नए कमरे का अलॉटमेंट और रिन्यूअल पर भी रोक लगा दिया गया है। पटना यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि हालात को शांत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय और प्रशासन का अगला आदेश आने के बाद छात्रावास अलॉटमेंट और रिन्यूअल की प्रक्रिया शुरू होगी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खोज रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस आसपास के इलाकों के घरों में लगे कैमरे की भी तलाश कर रही है। प्रशासन ने पटना विश्वविद्यालय से पूरे कैंपस और हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने आग्रह गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बहुत जल्द पूरे कैंपस में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जाएगा ताकि आगे से कैंपस में होने वाली किसी भी घटना को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.